News

Role of FPO and PPP in transforming livelihood of Farmers

दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को ICAR- INDIAN GRASSLAND AND FODDER RESEARCH INSTITUTE में आयोजित 21दिवसीय ICAR-Sponsored Winter School के अंतर्गत “Role of FPO and PPP in transforming livelihood of Farmers” विषयक सत्र में व्याख्यान देने के लिए बुन्देलखण्ड की “बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी, झाँसी(उत्तर प्रदेश)” के बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ.पी.सिंह को इस राष्ट्रीय महत्व के संस्थान द्वारा आमंत्रित किया गया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ.पी.सिंह ने कहा कि बुन्देलखण्ड मे बलिनी, उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान के सहयोग एवं समन्वयन से निरंतर लाखों महिला किसानों को प्रगति के पथ पर बढ़ा रही है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विशेष आशीर्वाद एवं कार्य संस्कृति के कारण बुन्देलखण्ड के महिला किसानों का जुड़ाव एवं उनकी अपनी संस्था पर विश्वास ही हमारी बलिनी के सफलता का मूल है । बलिनी अपने निर्माण के दो वर्षों मे ही लाभकारी संस्था बन गई और उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिनी की तर्ज पर महिला सामर्थ्य योजना के माध्यम से प्रदेश के अन्य भागों मे 5 दूध उत्पादक कंपनियों की निर्मिति किया जिससे प्रदेश के अन्य भागों में भी लाखों किसान शासन की योजनाओ का लाभ उठा रहे है
उन्होंने कहा कि बलिनी के इसी कार्य का परिणाम है कि आज बुन्देलखण्ड के महिला किसानों द्वारा दूध उत्पादन का कार्य प्राथमिक श्रेणी मे रखा आज रहा है। आज 1 लाख से अधिक महिला किसान बलिनी से जुड़कर पशुपालन एवं दुग्ध व्यवसाय से लाभान्वित हो रहे है। बलिनी एवं IGFRI ने चारा प्रजाति के प्रसार के लिए किसानों के मध्य मिलकर कार्य किया है। उन्होंने इसमे आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया ।
सत्र मे वैज्ञानिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा का समाधान किया । सत्र का संयोजन IGFRI के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम शर्मा ने किया ।

पं. दीन दयाल उपाध्याय वृहद मण्डलीय पशु आरोग्य शिविर / मेला

शुपालन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा झाँसी जनपद के विकास खण्ड बबीना के ग्राम मुरारी में मण्डलीय पं. दीन दयाल उपाध्याय वृहद मण्डलीय पशु आरोग्य शिविर / मेला का आयोजन किया गया। मण्डलीय पशु आरोग्य शिविर/मेला का उ‌द्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय पं. रवींद्र शुक्ला एवं बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह सहित अन्य गणमान्यों के द्वारा फीता काटकर व गो पूजन कर किया गया।
माननीय पूर्व मंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा शिविर स्थल पर पशुपालन विभाग,बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी एवं अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलो का निरीक्षण किया गया। बलिनी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पशुपालकों के लिए संबंधित जानकारी तथा Ethnoveterinary medicine के बारे मे दी जाने वाली जानकारी पशुपालकों के आकर्षण के केंद्र रही । शिविर में किये जा रहें पशुचिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा किये जा रहें परीक्षणो का अवलोकन किया गया। शिविर में ‘बलिनी एक्सप्रेस’ के माध्यम से जागरूकता प्रदर्शनी की भी खूब सराहना हुई और सभी गणमान्यों ने ग्रामीण किसानों के लिए इसे बहुत ही उपयोगी बताया ।
इस अवसर पर बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ओ. पी. सिंह ने बताया कि बलिनी का सदैव यह प्रयास रहा है कि हम पशुपालकों को केवल दूध का उचित मूल्य ही नहीं दें, बल्कि उन्हें गुणवत्ता, स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य और सतत डेयरी विकास के क्षेत्र में भी निरंतर सहयोग प्रदान करें। हमारा विश्वास है कि जब पशुपालक मजबूत होगा, तभी डेयरी उद्योग और राष्ट्र सशक्त बनेगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड मे बलिनी द्वारा महिला किसान पशुपालकों के जीवन मे हो रहे बदलाव की ओर इंगित करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के विज़न से ही संभव हो पाया है।
पूर्व मंत्री माननीय पं. रवींद्र शुक्ला ने बुन्देलखण्ड मे बलिनी द्वारा दुग्ध उत्पादक महिला किसानों के लिए किए गए कार्यों को असाधारण बताया और कहा कि बुन्देलखण्ड में ‘श्वेत क्रांति’ का श्रेय बलिनी को जाता है।
प्रदर्शनी स्टॉल पर बलिनी की दुग्ध उत्पादक सदस्यों एवं बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने माननीय पूर्व मंत्री , माननीय जनप्रतिनिधियों एवं मण्डल के पशुपालन के वरिषठ अधिकारियों का स्वागत किया । झाँसी एवं अन्य जनपद के विभिन्न गावों से आए दुग्ध पशुपालक किसानों ने शिविर मे उपास्थिति किया तथा बलिनी स्टॉल का अवलोकन किया एवं डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।

Annapurna Summit 2025

देश के किसानों का सर्वाधिक प्रचलित Digital समाचार मंच ‘Kisan India’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘अन्नपूर्णा Summit’ -2025 का आयोजन नई दिल्ली स्थित Constitution club of India मे हुआ जो ‘ग्रामीण विकास, उन्नत कृषि नवाचार एवं Sustainability’ विषय पर वैचारिक आदान प्रदान को समर्पित रहा । एक दिवसीय इस Summit मे कई सत्रों मे कृषि एवं किसानों से संबंधित विषयों पर विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा की गई ।
‘अन्नपूर्णा Summit’ -2025 के एक सत्र में डेयरी सेक्टर को लेकर गहन मंथन हुआ जिसमे किसान, नीति निर्माता, डेयरी विशेषज्ञ और सफल उद्यमी एक साथ नजर आए. ‘दूधिया प्रकाश’ नाम के सत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के CE Dr. O.P.Singh ने अपने कार्य अनुभवों एवं दृष्टि को साझा करते हुए बताया कि तकनीक, सही बाजार और मजबूत नीयत से डेयरी की तस्वीर बदली जा सकती है और किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ सकती है और बुंदेलखंड की बलिनी इसका एक जीवंत उदाहरण है। डेयरी सेक्टर के इन विषेशज्ञों ने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है.
किसान इंडिया अन्नपूर्णा 2025 समिट में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी Dr. O.P.Singh ने किसानों की सबसे बड़ी परेशानी की ओर ध्यान दिलाते कहा कि किसानों को भाषण नहीं, बल्कि बाजार चाहिए. Dr. O.P.Singh ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की पशुपालन योजनाओ से हजारों परिवार जुड़े हैं और बुंदेलखंड जैसे इलाकों में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बलिनी ने महिला किसानो के लिए आज दूध व्यवसाय के माध्यम से उनके आय वृद्धि और समृद्धि का नया रास्ता दिया है . जब किसान को सही दाम और बाजार मिलेगा, तो वह खुद मेहनत करेगा. उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड कि बलिनी पिछले 6 सालों में करीब 1750 करोड़ रुपये किसानों को उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
नीतियां बहुत हैं, लेकिन असली फर्क नीयत और जमीन पर काम करने से पड़ता है.
‘अन्नपूर्णा Summit’ -2025 के इस आयोजन में बुन्देलखण्ड में बलिनी द्वारा किए गए कार्यों का एक लघु वृतचित्र भी प्रस्तुत किया गया । इस Summit मे बड़ी संख्या मे किसान , किसान संगठन, नीति निर्माता, उद्यमी , विषय विशेषज्ञ, मीडिया कर्मी एवं छात्र उपस्थित रहे।

मर्दानी कार्यक्रम

झाँसी स्थित महाराज गंगाधर राव मुक्ताकाशीय मंच प्रांगण में आयोजित “मर्दानी” कार्यक्रम के अंतर्गत बुन्देलखण्ड में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को किया गया सम्मानित
7 दिसंबर 2025 को महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित मर्दानी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की सुरक्षा, साहस और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ झाँसी के पुलिस महानिरीक्षक एवं अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत सम्बोधन से हुई।
इस अवसर पर बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से बुन्देलखण्ड मे जुड़ी महिलाओं द्वारा दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, स्वावलंबन, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई एवं बलिनी द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए डॉ ओ पी सिंह एवं महिलाओ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ ओ. पी. सिंह ने कहा कि ‘बलिनी से जुड़ी महिलाएँ आज न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत के रूप में उभर रही हैं। बुन्देलखण्ड में डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण विकास और परिवार की आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम बन रही है। डॉ ओ पी सिंह ने कहा कि बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फाइट मास्टर यज्ञनेश शेट्टी और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने भी बुंदेलखंड मे महिला ससक्तीकरण की दिशा मे बलिनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

The 2nd Women Workforce Summit

बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा एमपीपी बिरगुवा में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बलिनी की महिला दुग्ध उत्पादक सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सभी ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने उनके जीवन संघर्षों और देश के लिए उनके योगदान पर चर्चा की, तथा बताया कि किस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई आज भी हर महिला के लिए साहस, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की प्रतीक हैं।
बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका को सराहते हुए कहा कि “हमारी महिला उत्पादक सदस्याएँ ही हमारी असली शक्ति हैं। जिस साहस और मेहनत से वे अपने परिवार और समाज का दायित्व निभाती हैं, वही रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों का सच्चा पालन है।”
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया कि—
“हम मजबूत हैं, सक्षम हैं और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं—यही रानी लक्ष्मीबाई को सच्ची श्रद्धांजलि है ।”

Best of my city program organized by amar ujala

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिक विकास की दिशा में अद्भुत कार्य करते हुए बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र मे अपने उत्कृष्ट योगदान और निरंतर सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों के लिए बलिनी को अमर उजाला द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल बालिनी की मेहनती महिला सदस्याओं के समर्पण को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण महिला उद्यमिता के लिए प्रेरणा का स्तंभ भी है।
अमर उजाला द्वारा आगरा के ताज होटल प्रांगण मे आयोजित बेस्ट ऑफ माइ सिटी कार्यक्रम के दौरान बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ.पी. सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया जिसे बलिनी के सम्मानित निदेशक श्रीमती सुनीता देवी एवं सीता देवी पाल ने ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी उपस्थित रहे, जिन्होंने बलिनी की महिला सदस्यों के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की।
बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने एक बार फिर साबित किया है कि जब अवसर और समर्थन मिलता है, तो ग्रामीण महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकती हैं।
बलिनी परिवार अमर उजाला का हृदय से धन्यवाद करता है, जिन्होंने हमारे कार्यों को पहचानकर हमें यह सम्मान प्रदान किया है। साथ ही हम माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने कार्यक्रम में समय देकर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के हमारे प्रयासों की प्रशंसा की और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा एमपीपी बिरगुवा में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बलिनी की महिला दुग्ध उत्पादक सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सभी ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने उनके जीवन संघर्षों और देश के लिए उनके योगदान पर चर्चा की, तथा बताया कि किस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई आज भी हर महिला के लिए साहस, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की प्रतीक हैं।
बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका को सराहते हुए कहा कि “हमारी महिला उत्पादक सदस्याएँ ही हमारी असली शक्ति हैं। जिस साहस और मेहनत से वे अपने परिवार और समाज का दायित्व निभाती हैं, वही रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों का सच्चा पालन है।”
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया कि—
“हम मजबूत हैं, सक्षम हैं और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं—यही रानी लक्ष्मीबाई को सच्ची श्रद्धांजलि है ।”

बलिनी एक्सप्रेस का उत्साहपूर्वक स्वागत

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बुंदेलखंड की महिला किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में, बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के समर्पित सदस्यों ने एमपीपी सुकवा, सिमिरिया, गजगाँव, कोटखेरा, ढिकोली, राजापुर, मुरारी, सरमऊ, कोटी एवं रुंड करारी में बलिनी एक्सप्रेस का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।इस एक्सप्रेस के माध्यम से महिला डेयरी किसानों को उनकी संस्था के बारे में, गुणवत्तायुक्त दूध संकलन, दूध संग्रहण की पारदर्शी व्यवस्था, दुग्ध उत्पादन वृद्धि हेतु पशुपालन प्रबंधन, खाद्य एवं चारा (उत्पादकता संवर्धन) तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बलिनी एक्सप्रेस सिर्फ एक वाहन नहीं है —
यह हमारे मेहनती दुग्ध उत्पादकों की लगन, विश्वास और एकता का प्रतीक है।
इससे हमारे दूध संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण और सेवाओं में और अधिक गति एवं पारदर्शिता आएगी।
आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें —
“स्वच्छ दूध – सशक्त महिला – समृद्ध गाँव”

संयुक्त रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी 2025

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा झाँसी स्थित दीनदयाल सभागार मे झाँसी एवं चित्रकूट धाम मण्डल के लिए संयुक्त रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया ।प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के माननीय मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने किया । प्रदर्शनी मे बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया गया । माननीय मंत्री ने अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ बलिनी के स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया । माननीय मंत्री ने कहा कि ‘बलिनी’ बुन्देलखण्ड के महिला डेयरी किसानों को और अधिक जागरूक एवंआर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने मे अहम भूमिका निभा रही है।
प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान बलिनी की दुग्ध उत्पादक सदस्यों ने झाँसी मे बलिनी का दूध प्रसंस्करण संयंत्र लगाने के लिए माननीय मंत्री को एक ज्ञापन दिया और उनसे संवाद के दौरान निवेदन किया कि हम महिला डेयरी किसानो को अपने उत्पाद के निर्मिति के लिए शीघ्र ही एक संयंत्र बुन्देलखण्ड के झाँसी मे लगाया जाए।
प्रदर्शनी स्टॉल पर बलिनी की दुग्ध उत्पादक सदस्यों एवं बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने माननीय मंत्री , माननीय जनप्रतिनिधियों एवं उत्तर प्रदेश शासन के वरिषठ अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । बुन्देलखण्ड के सातों जनपदों से आए किसानों ने बलिनी स्टॉल का अवलोकन किया एवं डेयरी एवं पशुपालन से संबंधित जानकारी प्राप्त किया एवं उसके उत्पाद भी लिए ।

बलिनी डिजिटल एक्स्प्रेस

दिनांक 26 सितंबर 2025 को बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी के आठवीं वार्षिक आम सभा (8TH AGM)की पूर्व संध्या पर बुन्देलखण्ड की महिला दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए दृश्य-श्रव्य माध्यम से सूचना- शिक्षा एवं संचार सेवा के निमित्त ‘बलिनी डिजिटल एक्सप्रेस’ का उद्घाटन झाँसी -ललितपुर के माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं बलिनी की महिला सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर किया । माननीय सांसद ने कहा कि ‘बलिनी’ की यह सार्थक पहल निश्चित ही ग्रामीण महिला किसानो को और अधिक जागरूक करने तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के योजनाओ के बारे मे जानकारी देने मे बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी , यह बुन्देलखण्ड के महिला डेयरी किसानों को और अधिक जागरूक एवं सशक्त बनाएगी। उन्होंने बुन्देलखण्ड की महिलाओ के लिए बलिनी द्वारा किए जा रहे विविध कार्यों की भूरि -भूरि प्रशंसा की ।
मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने इस कार्य मे सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताया और कहा कि ‘बलिनी डिजिटल एक्सप्रेस’ के माध्यम से बुंदेलखंड के सातों जनपदों में गाँव -गाँव मे जाकर महिला डेयरी किसानो को संस्था के बारे मे प्राथमिक जानकारी,गुणवत्तायुक्त दूध संकलन एवं दूध संग्रहण की पारदर्शी व्यवस्था एवं प्रतिस्पर्धात्मक कीमत के बारे मे जागरूकता ,बलिनी द्वारा दुग्ध उत्पादक महिला किसानो के लिए चलाए जा रहे एवं चलाए जाने वाले क्रियाकलापों की जानकारी ,सदस्यों एवं सहायकों का प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास ,दुग्ध उत्पादन की वृद्धि हेतु पशुपालन प्रबंधन एवं खाद्य चारा (उत्पादकता संवर्धन )के बारे मे प्रशिक्षण एवं जागरूकता,डेयरी मे नवीन तकनीकों एवं हो रहे नवाचारों के बारे मे जानकारी देना,ग्रामीण अंचलों मे बैठकों, रात्रि चौपालों का आयोजन, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे मे महिला किसानों को जागरूक करना,युवाओ को डेयरी उद्योग से जोड़ने और स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना,बैंकिंग प्रणाली / सुविधाओं से संबंधित जानकारी देना ,किसानों से संबंधित अन्य समसामयिक गतिविधियों के बारे मे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान बलिनी की महिला सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘हमाओ बल, हमाई बलिनी’ के सामूहिक उद्घोष ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया |

आठवीं वार्षिक आम सभा

दिनांक 27 सितंबर 2025 को बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी के आठवीं वार्षिक आम सभा (8TH AGM)का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन झाँसी स्थित होटल ‘नटराज सरोवर पोर्टिको’ में किया गया ।
आम सभा का शुभारंभ बलिनी निदेशक मंडल की अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल के सदस्यों तथा बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आम सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुए क्रियाकलापों का ब्योरा अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया ।
मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने गतिविधियों पर व्यापक प्रकाश डाला एवं बुंदेलखंड के सातों जनपदों में महिला डेयरी किसानो के लिए बालिनी द्वारा किये जा रहे कार्यो में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग को रेखांकित करते हुए सरकार के प्रति एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताया । उन्होंने बुन्देलखण्ड में महिला किसानो हेतु आगे किए जाने वाले कल्याणकारी कार्य एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बलिनी द्वारा ट्रेनिंग सेंटर एवं प्लांट बनाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता को जताया ।
आम सभा में ‘बलिनी पनीर’ का आधिकारिक शुभारंभ निदेशक मंडल , मुख्य कार्यकारी एवं सातों जनपदों से आम सभा में सैकड़ो प्रतिभागी महिलाओं ने प्रसन्नता पूर्वक किया । इस दौरान ‘हमाओ बल, हमाई बलिनी’ के सामूहिक उद्घोष से सभागार काफी समय तक गूँजता रहा।
कार्यक्रम में बलिनी को नित नई उचाइयों पर ले जाने का संकल्प महिला किसानो एवं मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह तथा कर्मचारियों ने लिया ।
राधा रानी अंतरराष्ट्रीय लोक मंच के कलाकारों ने बुंदेली लोक संस्कृति के गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दिया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में बुन्देलखण्ड की “बलिनी”

अपने आदर्श वाक्य “शीलं परम भूषणम्’’(Sheelam Param Bhushanam) का संदेश देती मसूरी (उत्तराखण्ड) स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (ला.ब.शा.रा.प्र.अ.) उच्चतर सिविल सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित, भारत का अग्रणी संस्थान है। इस संस्थान में अखिल भारतीय सेवाओं तथा केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘क’) के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय सेवाओं के नए प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए कॉमन फाउंडेशन कोर्स ( आयोजित किया जाता है। इसी श्रृखला में इस वर्ष 100 वाँ कॉमन फाउंडेशन कोर्स का आयोजन अगस्त 2025 से नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें यूपीएससी द्वारा चुने गए लगभग 700 उम्मीदवार प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह पाठ्यक्रम नए प्रशिक्षु अधिकारियों को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों के माहौल से परिचित कराकर उन्हें एक लोक सेवा अधिकारी की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आवश्यक कौशल, ज्ञान और दृष्टिकोण से लैस करता है।

इसी क्रम में,यह जानकारी साझा करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत -2047 के विजन को दृष्टिगत रखते हुए सहकारिता के क्षेत्र में व्यापक एवं व्यावहारिक कार्य अनुभव को साझा करने के लिए 100 वाँ कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2025 को “The Role of Cooperatives” विषयक सत्र में व्याख्यान देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तपोषित बुन्देलखण्ड की “बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी, झाँसी(उत्तर प्रदेश)” के दो महिला किसानों, जिसमें एक दुग्ध उत्पादक महिला किसान, उमाकांति पाल  एवं एक निदेशक मण्डल की सदस्य,कीर्ति तथा बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ.पी.सिंह को इस राष्ट्रीय महत्व के संस्थान द्वारा आमंत्रित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय सेवाओं के लगभग 700 नए प्रशिक्षु अधिकारियों प्रतिभाग किया।  

बुन्देलखण्ड की “बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी, झाँसी(उत्तर प्रदेश)” पहली बार ऐसे किसी राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से आमंत्रण पाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी,मसूरी द्वारा आयोजित ‘100 वाँ कॉमन फाउंडेशन कोर्स’ मे बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी, झाँसी(उत्तर प्रदेश) के महिला किसान, निदेशक मण्डल की सदस्य तथा मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह को आमंत्रित करने के लिए,एक सत्र मे व्याख्यान देने का अवसर देने के लिए, एवं सम्पूर्ण व्यवस्थापन तथा गर्मजोशी से आतिथ्य के लिए बुन्देलखण्ड के 88000 महिला डेयरी किसानों, निदेशक मण्डल एवं कर्मचारियों की ओर से अकादमी के निदेशक, उप निदेशक एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर,एस.असवथी.भा.प्र.से., शीलेश नवल, भा.प्र.से.एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट करती है।

युग भारती राष्ट्रीय अधिवेशन 2025

युग भारती राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का आयोजन दिनांक 21 सितंबर को ओरछा(मध्य प्रदेश) के रिवर स्टोन रिसोर्ट मे किया गया। अधिवेशन में “स्वावलंबी गाँव -स्वाभिमानी राष्ट्र” विषयक संगोष्ठी मे विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रहे विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रकट किए । कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि – सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता निर्देशक पद्मश्री डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी रहे और अध्यक्षता युग भारती के संस्थापक आचार्य ओमशंकर त्रिपाठी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि जल पुरुष पदमश्री उमाशंकर पाण्डेय रहे । युग भारती से जुड़े देश भर के सैकड़ों प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने इसमे हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मे बलिनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने बलिनी  संस्था के बारे मे एवं महिलाओ के लिए किए गए कार्यों  के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड मे बलिनी गावों के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वावलंबी बना रही है, जिसमे उत्तर प्रदेश शासन का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ‘एक छोटी सी पहल कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आपके बुन्देलखण्ड की बलिनी है। अधिवेशन मे बलिनी के कार्यों के लिए डॉ ओ पी सिंह को सम्मानित किया गया।

एक लघु वृत चित्र के माध्यम से बलिनी के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। बलिनी के कार्यों  की लोगों ने सराहना की और उसके साथ जुड़कर काम करने की इचछा भी प्रकट किया ।कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओ ने बलिनी को किसी भी परिस्थिति मे भरपूर साथ देने का वादा भी किया जिसके लिए बलिनी बुंदेलखण्ड के लाखों महिला किसानों की ओर से युग भारती का आभार व्यक्त करती है।

किसान की समृद्धि हेतु उत्प्रेरक कार्यशाला

दिनांक 16 सितंबर 2025 को झाँसी स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय मे बुंदेलखंड किसान मोर्चा एवं केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंकिसान की समृद्धि हेतु उत्प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला मे कृषि एवं पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन  ,मत्स्य पालन आदि क्षेत्रों के माध्यम से बुन्देलखण्ड के किसानों को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में हो रहे नवाचारों, नई तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने जानकारी दी ।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि झाँसी -ललितपुर के माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा ने बुन्देलखण्ड मे महिला किसानों के लिए बलिनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक कुमार  सिंह ने किसानों के लिए संस्थान द्वारा कृषि एवं उद्यान तथा अन्य क्षेत्रों मे किए जा रहे नवचारों के बारे मे जानकारी दी एवं बलिनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यशाला मे बतौर विशिष्ट अतिथि,बलिनी मिल्क प्रोडयूसर कंपनी के मुख्य कार्यकारी डॉ.ओ. पी. सिंह ने किसानों से संवाद कर बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा बुन्देलखण्ड सातों जनपदों के 86000 महिला किसानों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे बताया और कहा कि बुन्देलखण्ड के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की महती आवशयकता है, उन्होंने शासन, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी विभागों  द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए आभार जतायाकार्यशाला में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बलिनी के साथ जुड़ने के बाद आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की। किसानों ने बताया कि कैसे नियमित दूध बिक्री, उचित मूल्य और समय पर भुगतान ने आर्थिक स्थिति को सुधारा है।

कार्यशाला मे बलिनी के कार्यों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यशाला का समन्वय एवं संचालन बुंदेलखंड किसान मोर्चा के श्री  महेंद्र शर्मा ने किया ।

Women honor programme by amar ujala

Amar Ujala organized a special Women Honor Program on Sunday, July 27, 2025, at the Deen Dayal Sabhagar, celebrating the remarkable contributions of women and organizations dedicated to women’s development across the Bundelkhand region.

In a heartening ceremony that brought together social workers, entrepreneurs, and changemakers, Balinee Milk Producer Company was honoured for its outstanding work in empowering women in rural and semi-urban areas of Bundelkhand. The organization has made significant strides in promoting women’s entrepreneurship, financial independence, and sustainable livelihoods in some of the region’s most underserved communities.

The award presented to Balinee Milk Producer Company highlights the growing impact of grassroots organizations in driving gender equality and inclusive development.

Yearly Orientation Programme

Balinee Milk Producer Company successfully conducted Yearly Orientation Programme – Employees in Jhansi on 07 July 2025, aimed at fostering collaboration among various departments. The workshop brought together all function employees to enhance communication, align Balinee objective & goal, allowing them to have a deeper understanding of each other’s roles and to address ongoing challenges in the journey of Dairy Value Chain Development in Bundelkhand Region of Uttar Pradesh.

Each and every department presented their key challenges and opportunities. This session fostered an environment of openness and shared purpose.

The Yearly Orientation Programme – Employees was a pivotal event for Balinee, setting the foundation for ongoing collaboration and innovation. The insights gained and commitments made will drive future success and alignment within the organization for common objective of upliftment of Livelihood of Women Dairy Farmers of Bundelkhand associated with Balinee. Thank you to all participants for your active engagement and commitments towards shaping rural landscape of Bundelkhand with Balinee Milk Producer Company.

Participation in Breed Development Program, Lucknow

दिनांक 12 जुलाई 2025 को भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “भारत में पशु नस्ल के विकास“ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के माननीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को इस दिशा में कार्य के लिए सराहना की और अधिक सहयोग के लिए कहा। माननीय मंत्री जी ने झाँसी में बालिनी के कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में इससे जुड़ी महिलाएं बहुत ही उत्साह से कार्य कर रही हैं।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने कहा कि इस दिशा में पहले से कार्य हो रहा है और देशी पशुओं के संरक्षण के लिए सरकार संकल्पित है जिससे किसानो को अधिक लाभ मिल सके। माननीय मुख्यमंत्री जी ने बलिनी के कार्यो की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के दुग्ध और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विचार प्रकट किए।

भारत सरकार के पशुपालन और डेरी मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय ने कार्यशाला की विषय स्थापना प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किया।

कार्यशाला में देश भर से डेरी संस्थाएं एवं विषय विशेज्ञ एवं अधिकारी गण के साथ-साथ बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की दुग्ध उत्पादक लखपति दीदिया सक्रिय रूप से प्रतिभाग की। बलिनी को इस कार्यशाला में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए बलिनी शासन का आभार प्रकट करती है।

Food and Agriculture Delegates Visit

We are honoured to host a representative from the Food and Agriculture Organization (FAO) Shri Takayuki Hagiwara, Representative in India, Food and Agriculture organisation of the United Nation and Dr. Ashok k Verma, Animal Feed Specialist and FAO consultant at Balinee Milk Producer Company, where they gained firsthand insight into our grassroots efforts in dairy development and women empowerment in Bundelkhand region.

During the visit, the FAO delegates interacted with Chief executive of Balinee MPC Dr. O.P. Singh, observed our milk procurement and quality assurance systems, and learned about our initiatives in improving animal health, nutrition, and sustainable practices. The visit highlighted Balinee’s role in empowering rural women, capacity building, and livelihood enhancement.

The exchange provided a valuable opportunity to discuss collaborative strategies for scaling inclusive, sustainable dairy models aligned with global goals for food security, nutrition, and rural development.

We extend our sincere thanks to FAO for recognizing our work and look forward to potential synergies in the future.

World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2025 को जालौन जनपद के दूध संकलन केंद्र -सुढार मे ‘एक पेड़ बलिनी के नाम’ कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन बलिनी एवं वन ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया। इस कार्यक्रम मे 70 दूध संकलन केंद्रों की 200 से अधिक सदस्यों एवं सहायको तथा  अन्य ग्रामवासियों ने अपार उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, वन विभाग की ओर से सभी को पौधे दिए गए एवं पौधारोपण किया गया।

संगोष्ठी मे बलिनी की निदेशक मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती आरती राजपूत, श्रीमती कीर्ति, श्रीमती सुनीता देवी एवं श्रीमती निशा के साथ 200 महिलाओ ने संकल्प लिया कि बलिनी के बल को और मजबूती देते हुए अपने वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। हम सभी बलिनी को अपने बल पर सुरक्षित, मजबूत और संवर्धित करते हुए ‘बुंदेलखंड में एक नई श्वेतक्रान्ति’ के लिए प्रतिबद्ध है।

बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ ओ पी सिंह ने कहा कि बलिनी का कार्य बुन्देलखण्ड की महिला किसानों के हित के लिए समर्पित है और इस कार्य मे सरकार तथा अन्य विभागों का  सहयोग मिल रहा है और बहुत जल्द ही बलिनी की अपनी फैक्ट्री के माध्यम से उच्च गुणवत्ता के प्रोडक्ट बाज़ार में उपलब्ध होंगे।

Interaction with World Bank Chairman

दिनांक 9 मई 2025 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के स्टॉल पर विश्व बैंक के माननीय अध्यक्ष, श्री अजय बंगा जी का स्वागत करते हुए सम्मान महसूस हुआ। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान, उन्होंने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक मंडल के साथ गर्मजोशी से बातचीत की और उनकी प्रेरक यात्रा, सफल कहानी और उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय समर्थन के तहत उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में डेयरी उद्यमिता में दिन-प्रतिदिन बढ़ती लखपति दीदी की संख्या के बारे में जाना।
श्री बंगा ने बलिनी की महिलाओं के प्रयासों और उपलब्धियों की गहराई से सराहना की और ‘डेयरी वैल्यू चेन’ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के सरकारी मिशन को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। उनके प्रेरक शब्द जैसे “एक विकसित भारत, बिना विकसित उत्तर प्रदेश के संभव नहीं है । एक महत्वपूर्ण कार्य जो हम साथ मिलकर कर सकते हैं, वह है रोजगार पैदा करना। रोजगार पैदा करना, गरीबी उन्मूलन का सबसे अच्छा तरीका है। गरीबी केवल पैसे की नहीं है, बल्कि मन की गरीबी है जो आशा न होने और वह भविष्य न होने से आती है जिसके आप हकदार हैं” ने एक अधिक समावेशी और आत्मनिर्भर ग्रामीण समुदाय के निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

इस अवसर पर, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, जो इस महान मिशन में मदद कर रहे हैं और बुंदेलखंड के ग्रामीण परिदृश्य को आकार देने की दिशा में उनके प्रयासों में योगदान दिया है, ने बुंदेलखंड के लगभग 83000 महिला डेयरी किसानों द्वारा किए गए क्रांतिकारी कार्यों की सराहना की।
बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को महिलाओं के नेतृत्व और उन्हें समर्थवान बनाने पर गर्व है, और हम श्री अजय बंगा जी, मुख्य सचिव महोदय और राज्य मिशन निदेशक महोदया , यू. पी. एस. आर. एल. एम. को उनके समर्थन और मान्यता के लिए धन्यवाद देते हैं।

unveiling first annual calendar

We are thrilled to unveil first annual calendar of Balinee Milk Producer Company Pvt Ltd created with the financial support of UPSRLM. It reflect our journey towards social and economic empowerment of Women Dairy Farmers of Bundelkhand Region of Uttar Pradesh.

This calendar is more than just dates-it’s a tribute to the thousands of dedicated women dairy farmers who are the backbone of Balinee Milk Producer Company Pvt Ltd.

 Each page of calendar narrates the story of hard work of our women producer members and how together we can create a healthier, more empowered village economy.

 With this calendar, we invite you to become a part of our journey – celebrating tradition, supporting rural women and building a better tomorrow.

Rural youth Awareness Program

Balinee milk producer company took a proactive step towards community development by organizing a Rural Youth Awareness Program, aimed at empowering and guiding youngs through education, skill development and awareness of modern dairy practices.

Our mission goes beyond milk procurement and we believe in building strong, self-reliant rural communities which is the heart of this organization.

Rural School Children Awareness Program

Starting a school awareness program in our operational MPP’s (villages) is a smart way to connect with the students of rural areas and educate them about the importance of milk production and dairy farming. Students are learning about the journey of milk from the farm to their homes and understand the various steps involved in dairy farming, including cow care, milking processes etc.

This program is helping students to recognize how dairy farming supports rural communities by providing livelihoods, fostering sustainable agricultural practices, and maintaining cultural traditions related to farming. Introducing students to the potential careers in dairy farming, veterinary care, milk processing, and related fields could open up new career pathways for them.

silage demonstration

In ongoing mission towards sustainability in Dairy and reducing cost of milk production, Balinee Milk Producer Company has conducted a comprehensive silage demonstration training session for its producer members aimed at improving the health and productivity of livestock. The training focused on the importance of silage in animal nutrition, practical demonstrations for producing high-quality silage.

We have also addressed the benefits of using silage as a cost-effective, nutritious feed, especially during the dry seasons when green pasture scarce. By equipping farmers on Silage production training and  skills, we aim to enhance substitute of green fodder availability throughout the year, leading to better livestock management and productivity in Bundelkhand region of Uttar Pradesh!

ISO training

Commitment to Food Safety Excellence!

We are pleased to share that Balinee Milk Producer Organization has organized a comprehensive training session on ISO 22000:2018 – Food Safety Management Systems.

This training has strengthened our team’s understanding of global food safety standards, reinforcing our dedication to producing safe, high-quality milk and milk products. By continuously enhancing our processes, we strive to uphold the highest standards in food safety and ensure customer and our business partner trust.

hon'ble BOD's of balinee mpo interacted with hon'ble bOD's of bill & melinda gates foundation & microsoft

Balinee Milk Producers Company recently had the opportunity to share their inspiring journey of empowering rural women milk producers during an engaging discussion with the Board of Directors (BODs) of the Bill & Melinda Gates Foundation and Microsoft. This interaction took place during the program organized by Uttar Pradesh State Rural Livelihoods Mission (UPSRLM) in Lucknow on 19th of March 2025.

 

hon'ble CM of uttar pradesh shri yogi adityanath ji appreciated balinee MPO

हम उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति अपनी गहरी सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने विभिन्न मंचों पर बलिनी के कार्य और सफलता की कहानी की लगातार सराहना की। ऐसी पहचान हमारे दूध उत्पादक सदस्यों और पूरी टीम के लिए एक प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है, जो हमें और भी अधिक प्रगति और प्रभाव हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

हम विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों की आजीविका सुधारने की हमारी पहलों की सराहना से अभिभूत हैं। बलिनी में, हम समावेशी विकास को बढ़ावा देने, स्थायी अवसर पैदा करने और महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह सराहना हमारे संकल्प को मजबूत करती है कि हम क्षेत्रीय विकास में योगदान देना और बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों के जीवन में एक वास्तविक बदलाव लाने के लिए लगातार काम करते रहें। हम समुदाय के साथ मिलकर उनके और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने की दिशा में काम करने की आशा रखते हैं।

calf show

Balinee Milk Producer Company is committed to advancing livestock productivity and improving farmers’ livelihoods. As part of this, we have recently hosted a Calf show to bring awareness among members on Artificial Insemination (AI) in breed improvement. The event, which drew local dairy farmers, showcased the impressive results of AI breeding programs, emphasizing improved herd genetics, healthier livestock and higher milk production.

In addition to the calf showcase, Balinee also distributed gifts to all participants as a token of appreciation for their enthusiastic participation and interest in AI.

The event was also a fantastic opportunity for networking and sharing insights on how AI can lead to genetic improvement and overall productivity in the dairy industry.

Together, we are driving innovation in dairy farming and ensuring sustainable Women Led Development in Bundelkhand region of Uttar Pradesh!!

school awareness program

Starting a school awareness program in our operational MPP’s (villages) is a smart way to connect with the students of rural areas and educate them about the importance of milk production and dairy farming. Students are learning about the journey of milk from the farm to their homes and understand the various steps involved in dairy farming, including cow care, milking processes etc.

This program is helping students to recognize how dairy farming supports rural communities by providing livelihoods, fostering sustainable agricultural practices, and maintaining cultural traditions related to farming. Introducing students to the potential careers in dairy farming, veterinary care, milk processing, and related fields could open up new career pathways for them.

showcasing the success story of Thousands of Women Milk Producers associated with Balinee MPO in amar ujala

We extend heartfelt thanks to ‘Amar Ujala’ for showcasing the success story of Thousands of Women Milk Producers associated with  Balinee MPO. We are deeply grateful for the recognition and the opportunity to share our journey with a wider audience.

The feature in Amar Ujala is a great honour to have our efforts acknowledged by such a respected platform by highlighting the hard work, dedication and progress made by Balinee in empowering rural women, enhancing the livelihoods of farmers and contributing to the development of the dairy sector in the Bundelkhand region.

We believe that sharing our success story not only motivates our team but also inspires other rural enterprises to strive for excellence. The recognition from Amar Ujala strengthens our commitment to continue working towards making Balinee ‘a symbol of self-reliance and prosperity’ for the rural community.

We look forward to continuing our mission and hope that the coverage will encourage further support and collaboration in our journey.

balinee stall at ani laxmi bai central agricultural university

Balinee MPO is thrilled to announce its participation in the Farmers Fair & Agriculture Exhibition-2025, Climate-Resilient Agricultural Systems, organized at Rani Laxmi Bai Central Agricultural University in the dignified presence of Hon’ble Cabinet Minister of Agriculture, Agriculture Education and Agriculture Research, Government of Uttar Pradesh Shri Surya Pratap Shahi ji, MLA of Jhansi Shri Ravi Sharma Ji, President of Rani Laxmi Bai Central Agricultural University Dr. Ashok Kumar Singh Ji and other dignitaries of university. The event provided a platform to connect with farmers, industry experts and researchers dedicated to agricultural innovation. 

Our efforts in women empowerment, sustainable rural livelihood and improving productivity in dairy farming were recognised and appraised, reinforcing our commitment to empowering the rural community. We are also delighted to be awarded as Second Position for exceptional stall setup at the prestigious Farmers Fair & Agriculture Exhibition-2025.

Shri baba gorakhnath kripaa milk producer company visit

Honoured to welcome Shri Baba Gorakhnath Kripaa Milk Producer Company Limited at Balinee MPO on February 19, 2025. Under the visionary direction of UPSRLM, this visit reinforced our commitments to empower rural communities and fostering sustainable livelihoods. The visit also enhances collaboration between the two organizations.

Shri Baba Gorakhnath Kripaa Milk Producer Company Limited had the opportunity to to visit Balinee’s state-of-the-art processing facilities, which included advanced milk Chilling Systems and quality control Laboratory. Balinee also hosted a Ratri-Chaupal event at its MPP Ramgarh for the members, directors, staff of Shri Baba Gorakhnath Kripaa Milk Producer Company Limited. This engaging and interactive evening was designed to exchange ideas, knowledge sharing and build stronger relationships between the two organizations.

The visit is a significant step forward in fostering unity and knowledge-sharing between rural milk producers of different regions and strengthening the overall dairy value chain.

Let’s Continue striving towards a self-reliant and empowered rural India!

Hon'ble MLA Speech in State Legislative Assembly

In a significant move to empower women in rural areas and make Balinee self-reliant, Hon’ble MLA of Garautha and a renowned public representative dedicated to the welfare of Bundelkhand’s farmers, Shri Jawahar Lal Rajput Ji, effectively raised the demand for the establishment of a processing plant of Balinee before the government in the State Legislative Assembly. This will not only be a big step towards benefiting thousands of farmers but will also be a means of sustainable economic and social upliftment of women and their livelihood of this privilege area.

The request raised by Hon’ble MLA highlighted how setting up a processing plant of Balinee is a step towards self-sufficient Balinee and thousands of women members associated with Balinee which would not only improve the Bundelkhand region’s dairy infrastructure but also provide a significant boost to the income of women in rural areas. The processing plant would also create job opportunities, empower women and foster economic growth in the Bundelkhand region of Uttar Pradesh.

We extend our heartfelt gratitude to Shri Rajput Ji for his continuous support and confidence bestowed upon Balinee for driving development of Bundelkhand.

Dairy Management Training

Dairy Management Training program organized by Productivity Enhancement Team at MPP Bamhorisar, Chandro, Roda, Gangora, Bhensai, Mawai Ahir, Gona, Andela, Nipan, Akauna and Badagaon. This training program aims to empower our producer members with comprehensive knowledge and practical skills essential for efficient dairy farm management. In this program, we will delve into various aspects of dairy farming, including animal care, nutrition, breeding, and business management. Our goal is to equip every producer member with the expertise needed to excel in their roles and contribute to the success of our dairy operations.

Foundation Day Celebration

Balinee Milk Producer Organization marked its 7th Foundation Day on 24th January 2025, celebrating seven years of excellence in the dairy industry in Bundelkhand. The evening was filled with a sense of pride and gratitude as the organization reflected on its growth and impact with the support and guidance of NRLM, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission and NDS.

Participation In RISE

We are thrilled to announce that Chief Executive of Balinee MPO attended a dynamic panel discussion hosted by the Rani Laxmi Bai Incubator for Sustainable Entrepreneurship (RISE) in Jhansi on occasion of transformative journey of 9 years which was began in 2016 under visionary leadership of our Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji designated as National Startup Day

Team Building

On January 13th 2025, Balinee Milk Producer Organization hosted a transformative “Team Building & Leadership Program” in Jhansi, designed to enhance collaboration, communication and leadership skills among its employees.
The program kicked off with a warm welcome from the HR, who emphasized the importance of teamwork and leadership in achieving organizational success. The day was filled with engaging activities, insightful discussions and impactful takeaways that encouraged our team to think on shared goals.

MOU Signed

We are very pleased to share that MoU signed by CE, BALINEE MILK PRODUCER COMPANY LTD & Zonal Manager, Indian Bank in presence of CJM Indian bank in Jhansi, December 20, 2024 with the vision of Govt of Uttar Pradesh of social and economic empowerment of Women Dairy farmers associated with BALINEE in all 7 districts of Bundelkhand of Uttar Pradesh.

The event was also attended by many senior bank officials and Balinee’s representative.

Foreign Delegates

We are very happy to share you that a delegation from “Arukah Capital, a Singapore-based Carbon Credit Project Developer” has visited Balinee Biogas beneficiary houses of district Jhansi with team member of Sistema Bio from NOIDA.

Team of project Oasis express best wishes to BALINEE member, handover certificate of appreciation and promise to launch a full scale project with the help of BALINEE and Sistema Bio.

Participation in Akanksha Haat

7th Annual General meeting of Balinee Milk Producers Company conducted on 20th September 2024 at Jhansi. 

Dr. O.P. Singh, Chief Executive of Balinee has presented the progress report before hundreds of women members present there and salute great work by women dairy farmers associated with Balinee with the help of young & energetic team of Balinee.

Saras Mela

Mrs. Kirti, Member of the Board of Directors of Balinee Milk Producer Company, Jhansi (Uttar Pradesh) was invited to a program “Interaction with International Media” on 26 October 2024 in the SARAS Aajeevika Mela 2024 organized by the Ministry of Rural Development, Government of India in Gurugram. Sharing the success story of social and economic empowerment of women through Dairy activities in Bundelkhand

7th AGM

7th Annual General meeting of Balinee Milk Producers Company conducted on 20th September 2024 at Jhansi. 

Dr. O.P. Singh, Chief Executive of Balinee has presented the progress report before hundreds of women members present there and salute great work by women dairy farmers associated with Balinee with the help of young & energetic team of Balinee.

Ajeevika Samagam

We are happy to share you that to cover LAKHPATI DIDI under SHG fold different renowned media houses, officials of MORD & UPSRLM interacted with women dairy farmers associated with Balinee in Bundelkhand & unfold their success story of LAKHPATI DIDI.

Saamarthya Visit

Balinee Milk Producers Company Ltd is very honored to welcome Honorable Board Of Directors, Chief Executive & team of Saamarthya Milk Producer Company on their recent visit. 

Lakhpati Didi Coverage

We are happy to share you that to cover LAKHPATI DIDI under SHG fold different renowned media houses, officials of MORD & UPSRLM interacted with women dairy farmers associated with Balinee in Bundelkhand & unfold their success story of LAKHPATI DIDI.

एक पेड़ मां के नाम

मां रखती है हमारे हर सुख दुख का ध्यान, आओ एक पेड़ लगाए मां के नाम” हमे यह बताते हुए खुशी है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे संकल्प के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम “ कार्यक्रम का आयोजन बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी एवम एलएमपी सेवा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में झांसी में किया गया जिसमे अभियान से जुड़े नागरिकों के द्वारा अशोक पेंडुला के ६० पौधे रोपित किए गए।

Dr. S.P. Baghel Ji Visit

We are extremely happy to share that Balinee Milk Producer Company of Bundelkhand got an opportunity to welcome Prof. S.P. Singh Baghel, Hon’ble Minister of State for Fisheries, Animal Husbandry & Dairying and Panchayati Raj, Govt. of India during his recent visit.
Balinee Chairperson, BODs and a group of more than 50 women members of Balinee welcomed and interacted with Hon’ble Minister and extended their gratitude for having company like Balinee in Bundelkhand with an initiative of NRLM-UPSRLM and Govt. of UP which is creating socio-economic empowerment and benefiting a large mass of population among all 7 districts of Bundelkhand.

World Environment Day

World Environment Day is observed on June 5th every year and serves as a global platform for raising awareness about environmental issues and encouraging action to protect the planet. This year’s World Environment Day campaign focuses on land restoration, desertification and drought resilience under the slogan “Our land. Our future. We are #Generation Restoration.”

World Milk Day

Every year, World Milk Day is observed to create awareness about the significance of the dairy industry. Milk is an integral part of our culture. It is extremely nutritious and is easily accessible to all. Balinee Milk Producer Company ensures that everyone has abundant access to milk and milk products.

Birdha Inauguration

We are extremely happy to share that Balinee Milk Producer Company of Bundelkhand got an opportunity to welcome Prof. S.P. Singh Baghel, Hon’ble Minister of State for Fisheries, Animal Husbandry & Dairying and Panchayati Raj, Govt. of India during his recent visit.
Balinee Chairperson, BODs and a group of more than 50 women members of Balinee welcomed and interacted with Hon’ble Minister and extended their gratitude for having company like Balinee in Bundelkhand with an initiative of NRLM-UPSRLM and Govt. of UP which is creating socio-economic empowerment and benefiting a large mass of population among all 7 districts of Bundelkhaneir herd.

Calf Show

Balinee Milk Producer Company has organized several calf shows in operational villages is a proactive way for Balinee to promote awareness about artificial insemination (AI) in cattle breeding. We organize the calf shows in our operation villages to showcase newly born female calf, emphasizing those born through artificial insemination and encourage our farmer members through gifts and prizes. The motive of calf show is to encourage its member to go for artificial insemination to their animal for better genetics and long run benefits from their herd.